Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डओएनजीसी के डीजीएम अपने ऑफिस में अचेत अवस्था में मिले, कटी थी...

ओएनजीसी के डीजीएम अपने ऑफिस में अचेत अवस्था में मिले, कटी थी हाथ की नस

देहरादून। देहरादून में ओएनजीसी के एक डीजीएम अपने ऑफिस में अचेत अवस्था में मिले। उनके हाथ की नस कटी हुई थी और आसपास  खून फैला हुआ था। ऑफिस स्टाफ ने उन्हें ओएनजीसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिनर्जी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अफसर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

कैंट थाना इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी ने बताया कि ओएनजीसी अस्पताल से उन्हें सूचना मिली थी कि एक अफसर को हाथ की नस काटे जाने पर भर्ती कराया गया है। अफसर का नाम खेमलाल आर्य है, जो ओएनजीसी में इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकॉम डीजीएम पद पर तैनात हैं।

देर शाम उनके स्टाफ ने देखा कि अफसर दफ्तर से बाहर नहीं आए हैं। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो हेमलाल आर्य अपनी सीट पर बेहोश पड़े थे। आसपास खून बिखरा हुआ था और उनके हाथ की नस कटी हुई थी। स्टाफ ने उन्हें ओएनजीसी अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के चलते यहां से उन्हें सिनर्जी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। खेमलाल आर्य नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीश कॉलोनी में रहते हैं।

उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना पर उनके पुत्र सिनर्जी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस यह पता लगा रही है कि उनकी हाथ की नस कैसे कटी। जांच के लिए पुलिस की टीमें उनके घर और दफ्तर भेजी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments