Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डओमिक्रॉन संक्रमितों के साथ फ्लाइट में आए तीन लोग पहुंचे उत्तराखंड

ओमिक्रॉन संक्रमितों के साथ फ्लाइट में आए तीन लोग पहुंचे उत्तराखंड

ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की  टीमों ने तीन ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो अमेरिका से उन विमान से देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश पहुंचे है जिसमें कई ओमिक्रॉन संक्रमित यात्रियों ने सफर किया। फिलहाल ऐसे युवकों को चिन्हित करने के साथ ही उनके सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिगं के लिए भेजा गया है।

सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती  ने बताया कि तीनों यात्रियों में शामिल वसंत विहार निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि ऐसे ही विकासनगर निवासी एक युवक को चिन्हित किया गया है जो अमेरिका से आया है। उसका भी सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति को चिन्हित किया गया है जो अमेरिका से उसी फ्लाइट से आया है जिसमें कई यात्री जांच में कोरोना संक्र्तमित पाए गए हैं। उसका भी सैंपल लेकर जांच पड़ताल के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments