Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकमेटी के पौने सात लाख रूपये हड़पने में संचालकों पर दो मुकदमे...

कमेटी के पौने सात लाख रूपये हड़पने में संचालकों पर दो मुकदमे दर्ज

कमेटी के पौने सात लाख हड़पने में संचालकों पर दो मुकदमे Dehradun Newsदेहरादून। कमेटी के पौने सात लाख रुपये हड़पने के मामले में वसंत विहार विहार ने संचालकों पर एक ही दिन में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। धोखाधड़ी के शिकार हुए दो लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटा कर न्याय की गुहार की थी। इस पर अदालत ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

वसंत विहार पुलिस ने अरुण कुमार निवासी मोहितनगर व रवि साहनी निवासी शिवालिकनगर की तहरीर पर अमरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह मूंगा, कंवरजीत सिंह, देवेंद्र, रविंद्र रानू व अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अरुण कुमार ने 1.72 लाख रुपये और रवि ने इन सभी पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

दोनों का आरोप है कि अमर की मच्छी बाजार में कपड़े की दुकान है, बाकी के आरोपित उसकी जान-पहचान वाले हैं। इन सभी के यहां कमेटी की किश्तें पूरी होने के बाद जब रकम वापस देने की बारी आई तो सभी टालमटोल करने लगे। अरुण का आरोप है कि बीते नवंबर महीने में रकम मांगने पर उसे फोन पर धमकी भी दी गई थी।

वहीं, रवि ने भी आरोपितों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर में लिखा है कि यह सभी हर महीने पार्टी आयोजित करते थे और वहां किश्तें जमा करते थे। जब रकम वापस करने को कहा गया तो सभी उसे तरह-तरह से धमकाने लगे। मामले में वसंत विहार पुलिस ने दोनों की तहरीर आरोपितों पर अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments