Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकल सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर होगा...

कल सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर होगा नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए कल प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में हो सकती है।

सोमवार को सुबह 10 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ होगी। उसके बाद विधानसभा में सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा में सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। विधायी विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है।

सरकार के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट से पहले नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ होने की बात पहले से ही चल रही थी। इसके लिए विधानसभा सचिवालय शपथग्रहण की तैयारियों में जुटा है। उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

हलाांकि चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। रविवार को पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था। अब सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments