Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, बजट समेत कई अहम मुद्दों पर हो...

कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, बजट समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला

देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक दो फरवरी को सचिवालय में वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में राज्य के आगामी बजट और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले सत्र की तिथि समेत अन्य विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

केंद्र सरकार सोमवार को बजट पेश कर दिया है। ऐसे में राज्य को किन-किन योजनाओं में लाभ मिला, इसे लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। इस सबको देखते हुए राज्य सरकार भी अपने बजट की तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है कि राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को होने वाली बैठक में बजट प्रस्तावों को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसकी तिथि तय होनी बाकी है। इस बारे में भी दो फरवरी को फैसला लिया जा सकता है। साथ ही हरिद्वार कुंभ समेत अन्य विषयों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments