Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकहीं हल्की धूप तो कहीं छाया कोहरा, ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, हरिद्वार...

कहीं हल्की धूप तो कहीं छाया कोहरा, ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, हरिद्वार में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी है। पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, राजधानी देहरादून और मसूरी समेत कुछ इलाकों में हल्की धूप है। वहीं, हरिद्वार में मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।

ठंड के कारण सुबह के समय हरिद्वार के अंदर की सड़कों और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार देर से खुल रहे और रात को समय से पहले बंद हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments