Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस आज कर सकती है पांच जिलों के प्रत्याशियों घोषणा

कांग्रेस आज कर सकती है पांच जिलों के प्रत्याशियों घोषणा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह

देहरादून । जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के प्रत्याशियों के नामों को कांग्रेस आज अंतिम रूप देगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह स्वयं जिलों के चुनाव प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से बात कर प्रत्याशी तय करेंगे। पहले चरण में कांग्रेस कम से कम पांच जिलों के अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के नाम तय कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कांग्रेस का फोकस चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और देहरादून पर होगा। प्रीतम सिंह खुद फोन पर इन जिलों के चुनाव प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से बात करेंगे। देर शाम तक कांग्रेस इन सभी जिलों में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। कांग्रेस को सबसे अधिक मशक्कत चमोली में करनी पड़ सकती है।

यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी को प्रत्याशी बनाया जाना कुछ कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश यहां आम राय से प्रत्याशी घोषित करने की है। इसी के साथ कांग्रेस अपने स्तर से रुड़की नगर निगम पर भी मंथन करेगी। नगर निगम में पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व सांसद महेंद्र पाल एक दौरा पूरा कर चुके हैं।

मंगलवार को भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस भवन में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करते रहे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक कांग्रेस 31 अक्तूबर तक हर हाल में पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। आरक्षण पर स्थिति साफ होने से कांग्रेस ने अब इस मामले को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments