Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद अल्मोडा की 49-सल्ट विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव...

कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद अल्मोडा की 49-सल्ट विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षक नियुक्त

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद अल्मोडा की 49-सल्ट विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों उपनेता प्रतिपक्ष श्री करण महरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर्येन्द्र शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने उपनेता प्रतिपक्ष श्री करण महरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर्येन्द्र शर्मा को सल्ट विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह द्वारा दोनों पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए आम सहमति से पार्टी द्वारा अधिकृत किये जाने वाले प्रत्याशी के चयन हेतु अपनी गोपनीय आख्या अतिशीघ्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments