Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला, अनर्गल बयानबाजी...

कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला, अनर्गल बयानबाजी करने का लगाया आरोप

ऋषिकेश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी परवादून ने रानीपोखरी चौक में जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा के नेतृत्व में स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया।

तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटाने की मांग

जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि स्मृति ईरानी यह भी भूल गईं कि संसद में शब्दों को किस तरह बोलना है। वह अंहकार के मद में कभी भी कुछ भी अनर्गल बयानबाजी करने लगती हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्मृति ईरानी अपनी बेटी के बार की पोल खुलने पर बौखला गई हैं। हमारी मांग है कि स्मृति ईरानी को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटा देना चाहिए और इनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मौके पर राजपाल खरोला, गौरव चौधरी, मोहित उनियाल, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ऋषिकेश नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर राय, ब्लाक डोइवाला अध्यक्ष मोहित नेगी, डोईवाला नगर अध्यक्ष रणजीत बाबी, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद जगत नेगी, सभासद गौरव मल्होत्रा, राहुल मनवाल, नितीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, राम किशोर बहुगुणा, उमेद बोरा, राहुल सैनी, आरिफ अली, सावन राठौर, रामचंद्र रयाल, रमेश सकलानी, योगेश पुंडीर, सुरेंद्र सिंह मनवाल, महेंद्र भट्ट, चंद्रप्रकाश काला, आशीष बिजल्‍वान, करतार नेगी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments