Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को रोककर खिलाई मिठाई, कहा- महंगाई बढ़ाने...

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को रोककर खिलाई मिठाई, कहा- महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को आपने जनादेश दिया

ऋषिकेश : डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में ऋषिकेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पूंजीपति चला रहे भाजपा की सरकार

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश तथा कांग्रेस कमेटी मुनीकीरेती के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन सवारों को रोककर उन्हें महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को जनादेश देने पर मिठाई बांटी और विरोध प्रकट किया।

एआइसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा की सरकार को पूंजीपति चला रहे हैं। आम नागरिकों के हितों से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। यही वजह है कि लगातार आम जरूरत की वस्तुओं के मूल्य बढ़ाए जा रहे हैं। रसोई गैस डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा को मिले बहुमत के बाद अचानक पेट्रोलियम मूल्यों में भारी वृद्धि कर सरकार ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, मदन मोहन शर्मा, सोनू पांडे, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, राहुल शर्मा, नंदकिशोर जाटव, सचिन जाटव, विमला रावत, सरोज देवरानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments