देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी देहरादून में ‘संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि भारत में संविधान न होता, तो देश की स्थिति आज पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संविधान की रक्षा सभी नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। रावत ने जोर देकर कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता को संविधान की सुरक्षा के लिए मजबूती से आगे आना होगा।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, तथा अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे। नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए संवैधानिक मूल्यों का सम्मान और संरक्षण अनिवार्य है।

