Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी कोरोना संक्रमित

कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी कोरोना संक्रमित

देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती केदारनाथ विधायक मनोज रावत की हालत में सुधार बताया गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विधायक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि केदारनाथ से विधायक मनोज रावत ने 23 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। मंगलवार देर शाम उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिस पर उन्हें बुधवार को दून  अस्पताल के वीवीआइपी वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों, हार्ट और खून की विभिन्न जांच करवाई। बताया गया कि उनकी तबीयत में भी सुधार है। दूसरी तरफ केदारनाथ विधायक के संपर्क में आए कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने भी एहतियातन कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट आ गई है। वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments