Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला, राहुल गांधी...

कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला, राहुल गांधी पर टिप्पणी से हैं नाराज

ऋषिकेश।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्त्ता बेहद गुस्से में हैं। डोईवाला में कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदर्शन की घोषणा की थी। डोईवाला में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा और उसके प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी,मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल ने कहा कि राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी भाजपा नेताओं के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के रूप में अपनी दादी और राजीव गांधी के रूप में अपने पिता को खोने वाले राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए भाजपा प्रभारी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।इस तरह की टिप्पणी से साफ हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सोच कितनी छोटी है और घटिया है। प्रदर्शन में मोहित नेगी,रणजीत सिंह,गौरव मल्होत्रा, राजबीर खत्री,जसवंत सिंह,राहुल सैनी,मनीष यादव, सागर मनवाल, नागेंद्र सिंह, अजय रावत, भारत भूषण, राजन पाल, गोपाल शर्मा, सोनी कुरैशी, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल हुए। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments