Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस वेंटिलेटर पर आ चुकी है, उसे अपने कर्मों का फल भोगना...

कांग्रेस वेंटिलेटर पर आ चुकी है, उसे अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगाः बंशीधर

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या की अपराधी कांग्रेस जब लोकतंत्र बचाओ का नारा देती है तो यह जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यह नारा राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ उठ रहे विद्रोही सुरों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश है। जनता यह बात बखूबी समझ रही है और इसीलिए कांग्रेस का सोशल मीडिया का अभियान भी फ्लाप शो साबित हुआ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस में केवल एक परिवार की तानाशाही चलती है। जिस पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र न हो, जब वह लोकतंत्र बचाओ की बात करती है तो उसमें उसकी कुटिलता साफ झलकती है। भगत ने कहा कि कांग्रेस बिखराव की ओर है। राजस्थान में जो हो रहा है, वह कांग्रेस के भीतर बिखराव और अधिनायक वाद के खिलाफ विद्रोह का प्रमाण है।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जब मामला राजस्थान का है तो उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में प्रदर्शन क्यों। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जिस तरह वहां के राज्यपाल को धमकी दी, वह और भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर आ चुकी है और उसे अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा।

उधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। यह जनजीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा आपराधिक कृत्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने शहर की व्यस्त सड़क पर बैठकर जो दृश्य पैदा किया, उससे साफ है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि कोरोना पर नियंत्रण हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments