Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांस्टेबल और उप निरीक्षक के पदों पर आवेदन की तिथि तीन मार्च...

कांस्टेबल और उप निरीक्षक के पदों पर आवेदन की तिथि तीन मार्च तक

देहरादून। पुलिस विभाग में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से कांस्टेबल और उपनिरीक्षक के पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वह अब तीन मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। जबकि उपनिरीक्षक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। जबकि उपनिरीक्षक के लिए 21 फरवरी तक आवेदन करने थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के चलते मूल निवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, ईडबल्यूएस आदि प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए थे। आयोग ने इन दिक्कतों दो ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि बड़ा दी है। 

यह है पात्रता: कांस्टेबल के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। उपनिरीक्षक व अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक हैं । स्नातक स्तर के पदों के लिए सौ अंकों की सामान्य ज्ञान परीक्षा होगी। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए योग्यता विज्ञान से स्नातक निर्धारित है। इन पदों पर लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी।

इन पदों पर मिलेगा मौका

  • पुलिस कांस्टेबल    1521 पद
  • उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) 65 पद 
  • उप निरीक्षक (अभिसूचना) 43 पद
  • गुल्मनायक पीएसी व आईआरबी 89 पद
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी       24 पद

अभ्यर्थी यहां करें आवेदन

www.ssc.uk.gov.in

टोल फ्री: 9520991172

वॉट्सएप: 9020991174

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments