Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकान्हा के दर्शन को गए थे पूर्व सीएम, लौटते समय कार की...

कान्हा के दर्शन को गए थे पूर्व सीएम, लौटते समय कार की बोनट पर दिखा सांप; जानें फिर क्या हुआ

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार रात को जन्माष्टमी पर झांकी में गए थे, जब वे वहां से अपने आवास के लिए लौटने लगे तो उनकी कार की बोनट पर सांप दिखा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपनी कार धारा चौकी के आगे खड़ी कर काफिले की दूसरी कार से अपने आवास तक पहुंचे। साथ ही खबर में आगे पढ़िए कि उन्होंने वन विभाग को क्या हिदायत दी…

दरअसल, घटना रात करीब 11 बजे की है। पूर्व मुख्यमंत्री घंटाघर स्थित गीता भवन में झांकी के दर्शनों के लिए गए थे। इस दौरान उनकी कार धारा चौकी के बाहर खड़ी थी। झांकी के दर्शन करने के बाद वह वापस धारा चौकी पहुंचे और जैसे ही कार में बैठने लगे तो बोनट पर सांप को बैठा पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। धारा चौकी के इंचार्ज शिशुपाल सिंह राणा मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को भी बुलाया। इतनी देर में सांप अचानक गायब हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस और वन विभाग की टीम से कहा कि सांप को मारा न जाए, उसे सुरक्षित पकड़ा जाए।कार के अंदर सांप की तलाश की जा रही थी, तब तक वह करीब आधा घंटा पुलिस चौकी में बैठे रहे। सांप का पता न लगने के बाद वह काफिले में शामिल कार्यकर्त्ता की कार से अपने आवास तक पहुंचे। एहतियातन कार अभी धारा चौकी के बाहर ही खड़ी की गई है। कार के अंदर सांप की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments