Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकार की ड्राइवर सीट पर युवक की लाश मिलने से मची सनसनी,पोस्टमार्टम...

कार की ड्राइवर सीट पर युवक की लाश मिलने से मची सनसनी,पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव-जांच शुरू

ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट में कार के अंदर ड्राइवर सीट में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत जहर खाने से हुई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर, लक्कड़घाट में कच्ची रोड पर एक कार में एक युवक का शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की पहचान रविंद्र थपलियाल पुत्र शिव प्रसाद थपलियाल निवासी गली नंबर 58, श्यामपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया की कार से बदबू आ रही थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टतया लग रहा है कि युवक की मौत जहर खाने से हुई होगी।

शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल में भेज दिया गया है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक कर्ज के चलते काफी समय से परेशान चल रहा था। संभवतया उसने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments