Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनकालसी चकराता मोटर मार्ग के पास खाई में गिरा वाहन, दो की...

कालसी चकराता मोटर मार्ग के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत एक गंभीर घायल

देहरादून। देहरादून जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग के पास चापनू व जजरेड के बीच बीती रात एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बीती रात करीब 11 बजे की है। थाना कालसी को सूचना मिली कि कालसी-चकराता मोटर मार्ग के पास चापनू व जजरेड के बीच एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन कोरुवा से विकासनगर आ रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से एक घायल व्यक्ति को खाई से निकाला और सेवा 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रदीप पुत्र जगत सिह कोरुवा थाना चकराता और सुलतान तोमर पुत्र स्व० अजब सिह कोटी कोरूवा साहिया के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान अक्षय तोमर पुत्र बहादुर सिह निवासी कोटी कोरूवा साहिया के रूप में हुई है। उसे कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments