Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकालसी में 10 वर्ष के बच्‍चे सहित दो अन्‍य लापता, एक किशोर...

कालसी में 10 वर्ष के बच्‍चे सहित दो अन्‍य लापता, एक किशोर पहले भी दो बार जा चुका है घर से

विकासनगर : थाना कालसी क्षेत्र में 10 वर्ष के बच्‍चे सहित दो अन्‍य लापता हो गए हैं। बताया कि उनमें से एक पहले भी दो बार घर से जा चुका है। लापता हुए तीन बच्‍चों में से दो के पिता ने कालसी थाने में लिखित सूचना दी।

कालसी थाने में दी लिखित सूचना

मंगलवार को सुनील पुत्र जगुदास निवासी ग्राम लोहन पोस्ट लक्ष्ययार थाना कालसी जनपद देहरादून ने कालसी थाने में लिखित सूचना दी। उन्‍होंने बताया कि 18 जुलाई को बड़ा बेटा नीरज उम्र 18 वर्ष घर से छानी के लिए गया था और छोटे बेटे दिव्यांशु उम्र 10 वर्ष तथा चचेरे भाई के लड़के अंशुल उम्र 13 वर्ष को भी अपने साथ ले गया था। तीनों अभी तक वापस नहीं आए हैं।

उनकी इस सूचना पर त्वरित गुमशुदगी दर्ज की गई और उक्त लापताओं की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई। बताया गया कि नीरज पूर्व में भी दो बार घर से जा चुका है। लेकिन इस बार वह अपने साथ दोनों छोटे भाइयों को भी ले गया है। तीनों की तलाश में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष अशोक राठौर के अनुसार गुमशुदा तीनों का हुलिया इस प्रकार है :

  • नीरज – आंख, नाक, कान औसत, कद करीब 5 फिट, रंग गोरा, पहनावा नीली पेंट व सफेद चेकदार कमीज, मजबूत शरीर, उम्र 18 वर्ष, कक्षा 10 त‍क पढ़ा है।
  • दिव्यांशु -आंख, नाक, कान औसत, दुबला शरीर, रंग सांवला, पहनावा काले रंग की पेट व शर्ट, कद करीब 3 फिट, उम्र 10 वर्ष कक्षा 5 में पढ़ रहा है।
  • अंशुल- आंख, नाक, कान औसत, मजबूत शरीर, रंग गेहुआ, कद करीब 4 फिट, उम्र 13 वर्ष, पहनावा काली शर्ट व नीली पेंट पहना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments