Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकालाबाजारी करने वालो की खैर नही , उत्तराखंड पुलिस अब ऐसे जमाखोरों...

कालाबाजारी करने वालो की खैर नही , उत्तराखंड पुलिस अब ऐसे जमाखोरों और कालाबाजारियों पर लगाएगी NSA

कोविड-19 महामारी के दौरान कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनपदों की 158 टीमें और एसटीएफ की 10 टीमें लगाई गई है जिनके द्वारा कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।अब तक सभी टीमों द्वारा 787 दबिश दी गई है। जिसके तहत कोविड-19 बीमारी के दौरान राज्य में कालाबाजारी को लेकर कुल 15 मुकदमे और 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 110 बरामदगी की गई है।उत्तराखंड पुलिस द्वारा लगातार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वही डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ एनएसए लगाने का विचार किया जा रहा है।

-अशोक कुमार(डीजीपी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments