Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसान अधिनियमों के विरोध में कांग्रेस का राजभवन कूच आज

किसान अधिनियमों के विरोध में कांग्रेस का राजभवन कूच आज

देहरादून। कृषि संबंधित तीन कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस ने बड़े स्तर पर राजभवन कूच करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कृषि संबंधित तीन विधेयकों को पारित कराने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा ही सामने आया है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि राजभवन कूच को कांग्रेस एतिहासिक बनाएगी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कूच में पार्टी के सभी पूर्व लोक सभा और राज्यसभा सांसद, वर्तमान राज्य सभा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, लोक सभा और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष आदि शामिल होंगे।

तैयारी बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, गरिमा दसौनी, अजय सिंह, सूरत सिंह नेगी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।

मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील

कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए। अनिवार्य रूप से मास्क पहना जाए। एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर मार्च किया जाए।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments