Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसान केंद्र सरकार के खिलाफ फिर खोलेंगे मोर्चा, 8 अगस्त को जिला...

किसान केंद्र सरकार के खिलाफ फिर खोलेंगे मोर्चा, 8 अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय किसान सभा ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हल्ला बोला है। सभा द्वारा आठ अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। सभा ने डोईवाला में गन्ना क्रय केंद्र बंद जाने का भी विरोध किया है। शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने डोईवाला गन्ना सोसाइटी किसान सभागार में बैठक आयोजित की।

बैठक में सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थो सहित खाद्य वस्तुओं, खाद बीज और कीटनाशक दवाओं के दामों में 100 से 500 प्रतिशत गुणात्मक वृद्धि हुई है। जिसको रोकने में सरकार बिल्कुल विफल हो चुकी है। सरकार की गलत नीतियों और डोईवाला मिल द्वारा बन्द किये गए पांच सेन्टरों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा 8 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

जिसमें जिले से हजारों किसान प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली ने देश में बढ़ती बेहताशा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि डोईवाला गन्ना मिल ने पांच सेन्टरों को बंद करने का निर्णय लिया है, जो किसान विरोधी है। यह किसानों के प्रति आत्मघाती फैसला लिया है, उसे किसान बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने आठ अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में किसानों से शामिल होने का आह्वान किया।

मौके पर जिला संयुक्त सचिव याकूब अली, ज़ाहिद अंजुम, राजेन्द्र पुरोहित, कृष्ण गुनियल, पुरुषोत्तम बडोनी, सरजीत सिंह, किशन सिंह, ज्योति थापा, हुसैन अहमद, हरबंश सिंह, मकसूद अली, इंदरजीत सिंह, जागीरी लाल, शाहबुद्दीन, रविंद्र सिंह, शमशाद अली, जगजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, जागीरी राम, समसुद्दीन, राजेश सैनी, बसन्ती देवी, सिंगा राम, साधु राम, नजराना, कमली देवी, हरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments