Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुछ देर में तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, ये विधायक लेंगे शपथ

कुछ देर में तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, ये विधायक लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत अब अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे हैं। आज शाम पांच बजे राजभवन में तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्रिमंडल में सभी 11 पदों को भरा जाएगा। वहीं, उत्‍तराखंड में मुख्यमंत्री पद पर अप्रत्याशित बदलाव के बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व में भी बदलाव कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने चौंकाया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी की गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस संबंध में कौशिक के नियुक्‍ति के आदेश भी जारी कर दिए हैं। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही पार्टी संगठन में भी बदलाव की चर्चा चल रही थी। बीते रोज कौशिक के दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा था। कौशिक त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह हरिद्वार से विधायक हैं।

ये वि‍धायक लेंगे शपथ

सतपाल महाराज

हरक सिंह रावत

अरविंद पांडेय

यशपाल आर्य

सुबोध उनियाल

धन सिंह रावत

रेखा आर्य

बंशीधर भगत

बिशन सिंह चुफाल

गणेश जोशी

स्वामी यतीश्वरानंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments