Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुत्ता पालने पर बनाना होगा लाइसेंस, नहीं तो होगी कार्यवाही

कुत्ता पालने पर बनाना होगा लाइसेंस, नहीं तो होगी कार्यवाही

देहरादून। कुत्ता पालने पर अब लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा नहीं तो होगी कार्यवाही।

अगर आपके घर में कुत्ता है या फिर आपको कुत्ता पालने का शौक है तो ये ख़बर जान लीजिए, कुत्ता पालने के लिए अब लाइसेंस लेना ज़रूरी है ऐसा ना करने पर आपको जुर्माना देना होगा।

बता दें देहरादून नगर निगम नवम्बर के पहले सप्ताह से घर-घर जाकर पालतू कुत्तों का सर्वे करेगा। देहरादून में पालतू कुत्तों की संख्या हज़ारों में है जबकि लाइसेंस बहुत ही जरूरी है।

क्यों लेना पड़ा ये निर्णय

देहरादून नगर निगम का चिकित्सा विभाग घर-घर जाकर पालतू कुत्तों का सर्वे करेगा। लाइसेंस ना होने पर 50 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जायेगा। कुत्ता पालने का लाइसेंस लेने के लिए आपको 200 रूपये की फीस चुकानी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद मालिक के नाम का टोकन दिया जायेगा। बताते चलें की आपका पालतू कुत्ता अगर किसी को काटता है या कोई नुकसान पहुंचाता है तो उसकी भरपाई मालिक को करनी होगी। कुत्ते में रैबीज के लक्षण होने की जानकारी भी मालिक को निगम को देनी होगी।

देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया की नगर निगम के द्धारा इस तरह की व्यवस्था होती है लेकिन इसबार सख़्ती के साथ कुत्तों के रजिस्ट्रेशन कराये जायेंगे। रजिस्ट्रेशन ना होने पर कुत्ता किसी को काटता है या नुकसान पहुंचाता है तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments