Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकुत्ते को पत्थर मारने पर विवाद, मुकदमा

कुत्ते को पत्थर मारने पर विवाद, मुकदमा

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड में कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अमरजीत सिंह रावत के मुताबिक पल्लव शर्मा ने बताया कि 21 जून को शाम करीब सात बजे प्रवीण सिंह घर के बाहर खड़ी कार के नीचे बैठे कुत्ते पर पत्थर फेंक रहा था। यह देखकर उन्होंने प्रवीण सिंह को पत्थर फेंकने से मना किया तो प्रवीण ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

यह देख पल्लव शर्मा के पिता अनुपम बीच-बचाव को पहुंचे तो आरोपित ने पिता और पुत्र को बुरी तरह पीटा। एसओ ने बताया कि पल्लव शर्मा की शिकायत पर प्रवीण सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रवीण सिंह बिष्ट का आरोप है कि 21 जून को वह किसी काम से बाहर जा रहेथे कि पल्लव शर्मा और उसके पिता ने मारपीट करते हुए उनके पीछे कुत्ते छोड़ दिए। इसमें प्रवीन सिंह के चेहरे पर काफी चोटें आईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments