Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में आज भारी बारिश के आसार, यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से...

कुमाऊं में आज भारी बारिश के आसार, यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध

देहरादून। राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश
गुरुवार को फिलहाल देहरादून में माैसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रहेगी। 

यमुनोत्री हाईवे ब्रह्मखाल पनोत के पास अवरुद्ध
वहीं बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और मलारी हईवे पर यातायात सुचारू है। लेकिन यमुनोत्री हाईवे ब्रह्मखाल पनोत के पास बुधवार शाम भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हो गया है।

उक्त स्थान पर लागातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण कार्य करने में कठिनाइयां हो रही हैं। उधर, उत्तरकाशी के बड़कोट में बुधवार रात चक्रगांव उपराडी मार्ग पर स्वास्थय विभाग का वाहन खाई में लटक गया। चालक सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments