Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में आज से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट; इन क्षेत्रों...

कुमाऊं में आज से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट; इन क्षेत्रों में हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

चंपावत। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। सीमांत चंपावत समेत समूचे कुमाऊं मंडल में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। रविवार को आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

16 अक्टूबर को वर्षा का दायरा और मात्रा बढ़ेगा और कुमाऊं के जिलों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट आएगी।

पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हिमपात होने की संभावना
मौसम विभाग ने रविवार को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में चार हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना जताई है। वर्षा व हिमपात से तापमान में कमी आएगी और सोमवार को 3500 मीटर की ऊंचाई तक हिमपात देखने को मिल सकता है। 16 अक्टूबर को कहीं-कहीं पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने या ओलावृष्टि होने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को चंपावत में आसमान साफ रहा।

तापमान में कमी आने के आसार
शुष्क मौसम के बीच जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोहाघाट का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, अल्मोड़ा का 11.6 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव के बीच अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments