Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में वैक्सीनेशन में बागेश्वर सबसे आगे, ऊधमसिंह नगर सुस्त

कुमाऊं में वैक्सीनेशन में बागेश्वर सबसे आगे, ऊधमसिंह नगर सुस्त

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के मुकाबले कुमाऊं में संक्रमण की दूसरी लहर अधिक खतरनाक होती जा रही है। इससे बचने को तमाम स्तर पर किए जा रहे प्रयास भी अब नाकाफी साबित होने लगे हैं। वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन की धीमी गति और भी चिंता का विषय बनी हुई है। आलम ये है कि कुमाऊं में अब तक महज 20 फीसद आबादी को ही कोरोना की वैक्सीन लग सकी है। बागेश्वर को छोड़कर किसी भी जिले में अब तक 30 फीसद लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी है। ऊधमसिंह नगर जिले में चार माह में अब तक महज 14 फीसद लोगों को ही टीका लग सका है।

राज्य में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी से हुई थी। इससे पूर्व जिलों में वैक्सीनेशन के लिए मॉक ड्रिल भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया था। पहले एक-दो माह में टीकाकरण काफी तेजी से हुआ। मगर, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होते ही टीकाकरण अभियान की चाल भी सुस्त पडऩे लगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुमाऊं में अब तक आठ लाख 65 हजार 402 लोगों को कोरोना की पहली या दोनों डोज लगाई गई है। ये आंकड़ों कुमाऊं की जनसंख्या 42 लाख 28 हजार 998 का महज 20 फीसद ही है।

आंकड़ों की जुबानी

जिला जनसंख्या (2011 की जनगणना) टीकाकरण फीसद

बागेश्वर 2,59,898 79,955 30

चम्पावत 2,59,648 71126 27

अल्मोड़ा 6,22,506 1,52,808 29

नैनीताल 9,54,605 2,28,990 24

पिथौरागढ़ 4,83,439 97,776 20

ऊधमसिंह नगर 16,48,902 2,34,747 14

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments