Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकृषि बिल के विरोध में रैली निकालने पर प्रीतम सिंह समेत कई...

कृषि बिल के विरोध में रैली निकालने पर प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन और कूच करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और सूर्यकांत धस्माना आदि नामजद हैं। 

पुलिस के अनुसार सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से लेकर राजभवन तक रैली निकालने की योजना बनाई थी। जुलूस के रूप में रैली निकली तो पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला बैरियर पर रोक लिया।

यहां उनसे अनुमति मांगी गई, लेकिन नेताओं ने अनुमति नहीं दिखाई। साथ ही नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया हुआ था। ऐसे में डालनवाला थाने में प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना, फुरकान अहमद, राजपाल खारोला और वीनित भट्ट समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments