Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकृष्णा दास का ऋषिकेश आगमन: कैंसर रोगियों के लिए करेंगे भक्ति कीर्तन

कृष्णा दास का ऋषिकेश आगमन: कैंसर रोगियों के लिए करेंगे भक्ति कीर्तन

ऋषिकेश। विश्वप्रसिद्ध अमेरिकी भजन गायक कृष्णा दास 25 और 26 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। वह हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित दो दिवसीय कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम गंगा प्रेम हास्पिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत में कैंसर से जूझ रहे रोगियों की सहायता करना है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम से प्राप्त समस्त धनराशि कैंसर पीड़ितों की देखभाल और सेवा कार्यों के लिए समर्पित की जाएगी। कृष्णा दास अपने अनूठे भजनों और कीर्तन शैली के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं और उनका यह कार्यक्रम भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर लेकर आएगा।

गंगा तट के सान्निध्य में होने वाला यह कीर्तन कार्यक्रम ऋषिकेश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहभागिता करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments