Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू कोरोना संक्रमित

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू कोरोना संक्रमित

देहरादून  टिहरी दौरे से दिल्ली लौटने पर जब केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कोविड टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव निकले। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डॉक्टरों की सलाह पर वह खुद होम आइसोलेट हो गए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि जिन लोगों से वह पिछले कुछ दिनों में मिले हैं वह भी होम आईसोलेट हो जायँ और अपना टेस्ट करवाएं।

बता दें कि 16 अप्रैल को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू टिहरी जिले में वाटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर टूरिज्म अकादमी का उद्घाटन करने टिहरी आए थे ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी, डीजी आईटीबीपी एसएस देसवाल, एडीजी आईटीबीपी मनोज रावत, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, विनोद रतूड़ी, प्रमुख जाखणी धार सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments