Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सभा स्थल पर पहुंचे, थोड़ी...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सभा स्थल पर पहुंचे, थोड़ी देर में करेंगे जनसभा को संबोधित

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधनसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। शाह रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग करेंगे। साथ ही राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन समेत सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसी मंच से वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, गृहमंत्री के स्वागत को सीएम समेत तमाम नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। सूची में नाम न होने पर मंत्री रेखा वापस लौट गईं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देहरादून में सभा स्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर में करेंगे जनसभा को संबोधित।

जानिए क्या है घसियारी योजना

घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी। इस योजना के लागू होने से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments