Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकेंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड को उम्मीदें, मुख्यमंत्री धामी बोले—हर बार उम्मीद...

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड को उम्मीदें, मुख्यमंत्री धामी बोले—हर बार उम्मीद से बढ़कर मिलता है

देहरादून। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तराखंड में उम्मीदों का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना बनती है तो उसमें उत्तराखंड को शामिल किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि वह राज्य की जरूरतों का खास ध्यान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक हर बजट में उत्तराखंड को उम्मीद से बढ़कर मिला है और इस बार भी राज्य को ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बजट से किसानों को बड़ी आस

केंद्रीय बजट को लेकर उत्तराखंड के किसानों की भी बड़ी उम्मीदें हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को उनकी फसलों की तय मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीद की गारंटी देनी चाहिए। साथ ही नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

किसानों का कहना है कि वे परंपरागत खेती के साथ नकदी फसलें भी उगा रहे हैं, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी पूरी फसल की खरीद की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से कई बार उन्हें मजबूरी में फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ती है, जिससे लागत तक नहीं निकल पाती।

जंगली जानवर बने बड़ी चुनौती

नैनीताल जिले के मल्ला निगलाठ गांव निवासी किसान नीरज मेहरा ने बताया कि पर्वतीय जिलों में जंगली जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी समस्या के कारण करीब 90 प्रतिशत लोग खेती छोड़ चुके हैं। किसानों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस बजट में फसलों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस योजना लाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments