Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल सिन्हा से किया खोजबीन तेज करने का आग्रह,...

केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल सिन्हा से किया खोजबीन तेज करने का आग्रह, परिजनों से भी की बात

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात कर हल्द्वानी के संजीवनी हाॉस्पिटल के संचालक डॉ. महेश कुमार की खोजबीन में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्हें पत्र ई-मेल भी किया है।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सिन्हा से वार्ता करते हुए बताया कि पुलवामा क्षेत्र में लकड़ी का पुल टूटने से वहां घूमने गए डॉ. महेश कुमार तरशर झील में डूब गए हैं। पिछले आठ दिनों से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। डॉ. महेश कुमार के परिजन पुलवामा पुलिस स्टेशन क्षेत्र जम्मू कश्मीर में उनका इंतजार कर रहे हैं। भट्ट ने डॉ. महेश की बेटी मालविका से भी फोन पर बात कर सांत्वना दी।

उन्होंने उनकी पत्नी और बेटी से घर लौटने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे ही डॉ. महेश की जानकारी मिलेगी, उन्हें बताया जाएगा। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंत्री भट्ट को बताया कि डॉ. महेश की खोजबीन में एनडीआरएफ मॉनिटरिंग इंस्टीट्यूट, स्थानीय प्रशासन व पुलिस खोजबीन में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments