Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत ने...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत ने की मुलाकात, किया ये अनुरोध

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री नर्मणा सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कंपनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच साल बढाने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास की बहुत सी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य का हर संभव सहयोग किया जाता रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद राजस्व हानि उठानी पड़ी, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए जीएसटी कंपनसेशन मंजूर किया, लेकिन इसकी अवधि जून 2022 में समाप्त होने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड की आपात स्थिति में राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कंपनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच वर्ष बढाने का अनुरोध किया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, शैलेश बगोली, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments