Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्र की शख्ती के बाद उत्तराखंड सरकार ने वापस लिया 31...

केंद्र की शख्ती के बाद उत्तराखंड सरकार ने वापस लिया 31 मार्च को जिलों में जाने की छूट का आदेश, जारी रहेगा लॉकडाउन

देहरादून : केंद्र सरकार की शख्ती के बाद अब उत्तराखंड में भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च को सुबह सात से रात आठ बजे तक दूसरे जिलों में जाने की छूट का आदेश वापस ले लिया है। सरकार ने शनिवार को ही आदेश जारी कर इस दौरान रोडवेज की बसों के अलावा अन्य निजी दुपहिया और चौपहिया वाहनों को चलाने का आदेश जारी किया था।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कुछ देर पहले जारी वीडिओ संदेश में बताया कि प्रदेश में 31 मार्च को जिलों के लिए जाने की छूट वापस लेली गई है. पूरे प्रदेश में पहले की तरह ही लॉकडाउन रहेगा। पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसका फैसला रविवार को वापस ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लॉकडाउन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है, लेकिन यह हम सभी के हित में है।

उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments