Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेजरीवाल का उत्तराखंड दौरा निरस्त, आज एक दिवसीय दौरे पर दून आने का...

केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा निरस्त, आज एक दिवसीय दौरे पर दून आने का था कार्यक्रम

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा निरस्त हो गया है। उनका सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आने का कार्यक्रम था। पार्टी का कहना है कि इसी माह केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम तय किया जाएगा।

दिल्ली में जरूरी कार्य के चलते अरविंद केजरीवाल का दौरा निरस्त
केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश था। उनके दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। केजरीवाल का दून में रोड शो के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन दिल्ली में जरूरी कार्य के चलते उनका दौरा निरस्त हो गया है।

जुलाई में एक दिवसीय दौरे पर आए थे उत्तराखंड, ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का किया था एलान
बता दें कि केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। एक माह के बाद उनका उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ था।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर अरविंद केजरीवाल कर सकते थे कोई बड़ा एलान
पार्टी सूत्रों का कहना था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ था। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते थे। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक ले सकते थे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments