Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेजरीवाल की राह पर कांग्रेस, सत्ता में लौटी तो 200 यूनिट तक...

केजरीवाल की राह पर कांग्रेस, सत्ता में लौटी तो 200 यूनिट तक राज्यवासियों को फ्री बिजली

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टियां लोगो को रिझाने में जुट गयी हैं इस बार विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है तो ऐसे में कांग्रेस भी आप के दिल्ली फार्मूले पर चुनाव मैदान में जाने का मन बना रही है कांग्रेस के पूर्व मुख़्यमंत्री हरीश रावत ने शोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर सत्ता में आने पर 200  यूनिट तक बिजली फ्री देने का वादा किया है.

आपको बता दें की आम आदमी पार्टी इसी तरह के वादों से दिल्ली की सत्ता पाने में कामयाब हुयी थी अब कांग्रेस उत्तराखंड में इसी मुद्दे को लेकर एक बार फिर सत्ता पाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फॉर्मूले को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनाया।हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि  कांग्रेस सत्ता में लौटी तो 200 यूनिट तक राज्यवासियों को फ्री बिजली देगे।कुल मिलाकर अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ऐसे ही कुछ मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का मन बना रही है  अब जनता इस पर कितना भरोसा करेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments