Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेजरीवाल की वर्जुअल रैली कल, साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते आप ने बदला...

केजरीवाल की वर्जुअल रैली कल, साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते आप ने बदला कार्यक्रम

देहरादून। आप संरक्षक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में वर्चुअल रैली अब सोमवार को होगी। आज साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया है। आप प्रदेेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि केजरीवाल प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे। वो इस दौरान उत्तराखंड में बदलाव के प्लान का भी ऐलान करेंगे।

उधर, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं में केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। पार्टी ने सभी स्थानों पर वर्चुअल रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड पर एक निजी होटल में कार्यक्रम होगा।

इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सभी वर्चुअली जुड़ेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद ये केजरीवाल की पहली वर्चुअल रैली होगी, जिसमें वो सीधे आप कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ेंगे।

आप में शामिल हो सकते हैं कोठियाल

यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल 19 अप्रैल को आप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप के शीर्ष नेताओं से अंतिम दौर की बात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि 19 को केजरीवाल कर्नल कोठियाल के पार्टी में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments