Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ कपाट बंद होने के मुख्यमंत्री योगी बनेंगे साक्षी 

केदारनाथ कपाट बंद होने के मुख्यमंत्री योगी बनेंगे साक्षी 

सी एम योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा जल्द होने जा रहा है उत्तर प्रदेश सी एम 15 नवम्बर को जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचेंगे जिसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ जाएंगे वही अगली सुबह 16 नवम्बर को सी एम केदारनाथ से बद्रीनाथ का रुख करेंगे और बद्रीनाथ में पूजा अर्चना के बाद उत्तरप्रदेश पर्यटन भवन का बद्रीनाथ में शिलान्यास करेंगे और केदारनाथ कपाट बंद होने के साक्षी बनेंगे।

सीएम उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आ रहे है।15 नवम्बर को दोपहर 3 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे।यहाँजॉलीग्रांट  एयरपोर्ट पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ जाएंगे।केदारनाथ में दोनो सीएम का रात्रि विश्राम होगा।16 नवम्बर को सुबह 7 बजे दोनो सीएम बद्रीनाथ में उत्तरप्रदेश सरकार के प्रस्तावित भूमिपूजन में शामिल होंगे। 16 नवंबर को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद  हो रहे हैं जिसके  साक्षी मुख़्यमंत्री उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बनेगे यहाँ से दोनो सीएम वापस 16 तारीख को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे।यहां से सीएम योगी लखनऊ रवाना होंगे । जबकि सीएम त्रिवेंद्र वापस देहरादून लौट आएंगे। आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।आईजी गढ़वाल ने कहा पर्याप्त तैयारी के निर्देश दिए गए है. जानकारी देते हुए आई जी गढ़वाल अभिनव कुमार ने बताया कि दौरे को देखते हुए  सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतज़ाम किये गए है, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सभी जिलों के कप्तानों को  उचित निर्देश दिए गए है ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments