Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड केदारनाथ धाम की हेलीसेवा के लिए एक अप्रैल से बुकिंग

 केदारनाथ धाम की हेलीसेवा के लिए एक अप्रैल से बुकिंग

देहरादून। केदारनाथ धाम हेलीसेवा के लिए इस साल एक अप्रैल से बुकिंग शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसे अपनी स्वीकृति दे दी है। तीर्थयात्री इस साल पुरानी दरों पर ही हेलीसेवा का लाभ ले सकेंगे।

नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बुकिंग शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त हो गई है। जीएमवीएन के जरिये ही हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग होगी। विभाग ने गत वर्ष चयनित ऑपरेटर से तीन साल तक सेवा देने का अनुबंध किया है, इस प्रकार पूर्व में तय ऑपरेटर, पिछले साल के किराये पर ही इस साल भी सेवाएं देंगे।

70 फीसदी टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराएं जाएंगे। गत वर्ष कोविड के कारण शुरुआत में चार धाम यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी। हालांकि बरसात के बाद करीब एक महीने धाम में हेली सेवाओं का संचालन हुआ। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई से खोले जा रहे हैं, इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रति व्यक्ति एक तरफ का यह होगा किराया 

गुप्तकाशी से – 3875 रुपये
फाटा से – 2360 रुपये
सिरसी से – 2340 रुपये
बुकिंग के लिए वेबसाइट: https://heliservices.uk.gov.in

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments