Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में बर्फ पूरी तरह पिघली, आने वाले दिनों में ऐसा...

केदारनाथ धाम में बर्फ पूरी तरह पिघली, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम साफ रहने के कारण केदारनाथ धाम में पड़ी बर्फ भी पूरी तरह से पिघल चुकी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना भी कम है।

बुधवार को राजधानी देहरादून सहित अधिकतर मैदानी और पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ बना रहा। मसूरी में भी मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिसंबर की शुरुआत तक हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा। दिसंबर की शुरुआत तक प्रदेश में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में नवंबर अंत तक एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments