Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में साढ़े तीन घंटे बिताएंगे पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का...

केदारनाथ धाम में साढ़े तीन घंटे बिताएंगे पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का भी लेंगे जायजा; 700 पुलिस कर्मी होंगे तैनात

रुद्रप्रयाग। पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दौरान प्रधानमंत्री केदारनाथ में करीब साढ़े तीन घंटे तक ठहरेंगे। बाबा केदार के दर्शन के बाद वह आदि शंकराचार्य (Adi Shankaracharya) की प्रतिमा का अनावारण करने के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं।

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह साढ़े सात बजे धाम पहुंचेगे और करीब 11 बजे लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर के लिए उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

केदारनाथ में 700 पुलिस कर्मी होंगे तैनात

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहितों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर के आसपास बेरीकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा चार पुलिस अधीक्षक, ग्यारह पुलिस उपाधीक्षक, पीएसी की तीन कंपनियों समेत सात सौ पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे रहेंगे।

केदारनाथ धाम का प्रसाद होगा एफएसएसएआइ से प्रमाणित

राज्य के चारों धाम में केदारनाथ धाम पहला मंदिर होगा, जहां का प्रसाद भोग योजना के तहत प्रमाणित होगा। इसके लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण व आडिट के साथ ही भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। केदारनाथ धाम के बाद राज्य के अन्य मंदिरों में भी यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डा. पंकज कुमार पांडेय ने यह जानकारी साझा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments