Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकेदारनाथ यात्रा अंतिम चरण में, हेली सेवा की अंतिम बुकिंग 8 अक्तूबर...

केदारनाथ यात्रा अंतिम चरण में, हेली सेवा की अंतिम बुकिंग 8 अक्तूबर से शुरू

गुप्तकाशी| केदारनाथ धाम की यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बाबा केदार के दर्शन की तैयारी कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है कि हेली सेवा के अंतिम स्लॉट की बुकिंग की तिथि घोषित कर दी गई है।

आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 8 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 13 से 21 अक्तूबर 2025 के बीच यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

बता दें कि 12 अक्तूबर तक की सभी हेली टिकटें पहले ही फुल हो चुकी हैं, और अब अंतिम स्लॉट के लिए तीर्थयात्रियों में टिकटों की भारी मांग है।

हेली सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित हो रही है, जिसमें छह एविएशन कंपनियां शामिल हैं। यात्रा के इस अंतिम चरण में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए किसी भी कीमत पर हेली सेवा में स्थान पाने की कोशिश कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • 8 अक्तूबर, दोपहर 12 बजे: हेली टिकट बुकिंग शुरू (IRCTC पोर्टल पर)
  • 9 अक्तूबर: बुकिंग पोर्टल अस्थायी रूप से बंद रहेगा
  • 10 अक्तूबर: हेमकुंड साहिब के कपाट होंगे बंद
  • 23 अक्तूबर (भैया दूज): केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि “केदारनाथ के लिए हेली सेवा फिलहाल सुचारु रूप से संचालित हो रही है। अंतिम चरण की यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते लॉग इन करें और बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि अंतिम चरण की बुकिंग में भारी भीड़ की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments