Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ विधायक कोरोना पॉजिटिव, दून में भर्ती

केदारनाथ विधायक कोरोना पॉजिटिव, दून में भर्ती

देहरादून। केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने 23 अक्टबूर को रुद्रप्रयाग में अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जिसकी बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दून में होने के कारण वह यहीं अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि विधायक की स्थिति सामान्य है और उन्हें किसी तरह के लक्षण भी नहीं हैं। इधर, कांग्रेस नेता मनीष खंडूडी ने भी बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आएगी। बताया गया कि वह केदारनाथ विधायक के संपर्क में थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments