Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डके.जी सुरेश के कुलपति नामित होने पर पीआरएसआई ने जताई खुशी

के.जी सुरेश के कुलपति नामित होने पर पीआरएसआई ने जताई खुशी

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसायटी आॅफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा के.जी सुरेश को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने कहा कि के.जी. सुरेश इससे पूर्व भारतीय जनसंचार संस्थान, आईआईएमसी के महानिदेशक का कार्यभार संभाल चुके हैं। पी.आर.एस.आई. में के.जी.सुरेश का शुरू से सक्रिय सहयोग रहा है। भविष्य में भी उनका सहयोग पी.आर.एस.आई. को मिलता रहेगा।

पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के उपाध्यक्ष ए.के.त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, राकेश डोभाल, नितिन उपाध्यय, विमल डबराल, संजय भार्गव, महेश खंखारियाल, विनीता बनर्जी, रोहित नौटियाल, अजय डबराल, मनोज गोविल, आलोक तोमर द्व विभव गोयल, डाॅ डी0पी0 उनियाल, आकाश वर्मा, अनिल वर्मा, डा सुशील राय सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा के.जी.सुरेश के कुलपति नामित होने पर बधाई दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments