Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैंपटी फॉल में हुक्का पीने वाले 20 पर्यटकों का चालान

कैंपटी फॉल में हुक्का पीने वाले 20 पर्यटकों का चालान

टिहरी गढ़वाल। स्थित कैंपटी फॉल में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीने के आरोप में 20 पर्यटकों का चालान कर दिया। वहीं बिना कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए पहुंचे 76 पर्यटकों को वापस भेज दिया। 

थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी फाल में सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। कैंपटी में बिना मास्क के 31, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन करने पर 17, पुलिस एक्ट में 4, एमवी एक्ट में तीन पर्यटकों का चालान किया गया।

सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीने और शराब पीने वाले 20 पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले 17 वाहनों के 76 पर्यटकों को वापस भेजा गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments