सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक की शुरुआत राज्य निर्माण आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देकर हुई।
बैठक के दौरान दिवंगत नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, संघर्षशील नेतृत्व और राज्य के निर्माण एवं विकास में दिए गए योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री धामी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने दिवाकर भट्ट के निधन को राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और उनके आदर्शों व योगदान को सदैव प्रेरणादायी बताया।

