Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकोटद्वार में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी दून की...

कोटद्वार में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी दून की दौड़

गढ़वाल के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ही गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खुलने जा रहा है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी ने मुझे अवगत कराया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है जो अतिशीघ्र काम करना भी शुरू कर देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments