Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना इफेक्ट: गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित

कोरोना इफेक्ट: गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित

एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि प्रशासन ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्वविद्यालय की 24 अप्रैल के बाद की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि परीक्षाओं को लेकर विवि प्रशासन 15 दिन पूर्व परीक्षार्थियों को सूचित कर देगा। उधर, देहरादून के अशासकीय कॉलेजों ने 23 और 24 को होने वाली परीक्षाएं भी रद कर दी हैं। उत्तराखंड शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य परिषद के सचिव और डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि गढ़वाल विवि ने 24 अप्रैल के बाद होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश किए हैं, लेकिन प्राचार्य परिषद ने दून के अशासकीय कॉलेजों में 23 और 24 को होने वाले पेपर भी स्थगित कर दिए हैं। 23 से 25 तक सभी सरकारी कार्यालय एवं कॉलेज बंद करने के आदेश हैं। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद प्राचार्य परिषद ने ये निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments